उत्तराखंड
UKPSC Result: आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक…
उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिसकी सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है। अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते है। इसमें पास हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग अब साक्षात्कार कराएगा।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की परीक्षा 05 दिसंबर 2023 से 09 दिसंबर .2023 तक आयोजित की गई थी। अब इसका रिजल्ट जारी किया गया है। मुख्य (लिखित) एवं कम्प्यूटर परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा हेतु कई अभ्यर्थियों को औपबन्धिक रुप से सफल घोषित किया गया है।
बताया जा रहा है कि आयोग ने मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा के आधार पर 55 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज की जांच भी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में उन्होंने जो दावे किए हैं, यह परिणाम उसी आधार पर जारी किया गया है। साक्षात्कार की सूचना जल्द ही आयोग जारी करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel