उत्तराखंड
UKPSC Update: जल्द करें इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, 18 जुलाई है लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। लोक सेवा आयोग द्वारा कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक पदों पर की जा रही है। इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए 18 जुलाई तक आयोग की https://psc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। 18 जुलाई में एक दिन बाकी है। ऐसे में अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द आवेदन कर लीजिए वरना ये मौका छूट सकता है। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स..
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) का एक पद है। जिसमें संशोधन हो सकता है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे।
शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विवि से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी या फोरेंसिक साइंस में से किसी एक में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी पास होना जरूरी है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऐसे होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए दो घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 25 और विषय परक जानकारी के 75 सवाल शामिल हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पांच दिन के बाद आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोली जाएगी, जो 10 दिन तक खुली रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel