उत्तराखंड
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में इन पदों पर निकली भर्ती, एक लाख तक मिलेगी सैलरी, पढ़ें पूरी डिटेल्स…
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि आयोग ने ये भर्ती ड्राफ्ट्समैन के पदों पर निकाली। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 19 जून तक आवेदन कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ड्राफ्ट्समैन के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती वन विभाग के 30, शहरी विकास विभाग के 12, कृषि विभाग के 17 , लघु सिंचाई विभाग के 4 एवं संस्कृति विभाग के एक पद पर निकाली गई है। उम्मीदवार का चयन समुह-ग के अनुसार ही होगा।
आयोग की इस नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले छात्र या ड्राफ्ट्समैन सर्टिफिकेट रखने वाले छात्र योग्य हैं। ड्रॉफ्ट्समैन पद पर उम्मीदवारों को पे स्केल लेवल 6 (35,400-1,12,400 रुपये) मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. लिखित परीक्षा 250 अंकों के लिए होगा।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 के खिलाफ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
