उत्तराखंड
UKPSC Update: आयोग ने जारी किए इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस दिन होगा एग्जाम…
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा -2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ( वस्तुनिष्ठ प्रकार ) का आयोजन दिनांक 05 मार्च , 2023 ( रविवार ) को कराई जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि अभ्यर्थी प्रश्नगत परीक्षा के संबंध में प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं । प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रेषित नहीं किये जायेगें । प्रश्नगत परीक्षा के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है । भर्ती परीक्षा उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में स्थित परीक्षा केन्द्रों पर कराई जायेगी।
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं। कनिष्ठ सहायक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में यदि अभ्यर्थी को कोई तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है तो अभ्यर्थी उक्त समस्या से सम्बन्धित विवरण ( अनुक्रमांक , नाम , पिता का नाम एव जन्मतिथि का उल्लेख करते हुए ) आयोग की हेल्पलाइन ukpschelpline@gmail.com पर ई – मेल कर सकते हैं।
ये है गाइडलाइन
अभ्यर्थी परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की घड़ी पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करेंगें परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल इयरफोन , ब्लूटूथ डिवाइस , कैलकुलेटर अथवा संचार की क्षमता युक्त कोई भी उपकरण अथवा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबन्धित है । प्रश्नगत परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा केन्द्र परिवर्तन के सम्बन्ध में किये गये अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा । अतः अभ्यर्थियों द्वारा इस संबंध में डाक , ई – मेल एवं अन्य माध्यम से प्राप्त प्रत्यावेदन किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगें ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
