उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, आयोग ने जारी किया इस भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट…
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। अगर आपने भी फॉरेस्ट गार्ड के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (uttarakhand public service commission) की ओर से भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि आयोग 12 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा (UKPSC Forest Guard Admit Card) के एडमिट कार्ड जारी करेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रदेश के 13 जिलों में परीक्षा कराई जाएगी। जिसके लिए आयोग 12 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड किसी को भी डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी देकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूकेपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट करना होगा। एडमिट कार्ड जारी होने पर बाद वहां उपलब्ध कराए गए लिंक के जरिए आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख याद रखें। वहीं, भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहे। इसके बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel