उत्तराखंड
UKSSC Paper Leak Case: कोर्ट ने पूर्व अधिकारी सहित चार आरोपियों को दी सर्शत जमानत,जानें…
UKSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। मामले में कोर्ट ने पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी समेत चार को सशर्त जमानत दे दी है। जबकि, हाकम सिंह समेत 21 आरोपियों को जमानत नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में सीएम के आदेश पर एसटीएफ ने कड़ी कार्रवाई की। ताबातोड़ 41 लोगों की गिरफ्तारियां की गई। कई अधिकारियों पर गाज गिरी। तो वहीं अब मामले में 28 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। जबकि चार लोगों को जमानत मिल गई है। मामले में पूर्व अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, तुषार चौहान, भावेश जगूड़ी और अंकित रमोला को जमानत मिली है।
बताया जा रहा है कि इन पर आरोप है कि उन्होंने 80 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को पेपर बेचा है लेकिन इसका भी कोई पर्याप्त सबूत एसटीएफ पेश नहीं कर सकी। ऐसे में दो दिन तक कोर्ट में बहस के बाद उन्हें जमानत मिल गई है। सभी को एक-एक लाख रुपये के दो-दो जमानती पेश करने पर ही जमानत मिली। वहीं मामले में हाकम सिंह के अधिवक्ता ने भी जमानत की अर्जी दाखिल की थी मगर न्यायालय ने उसकी अर्जी नामंजूर कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
