उत्तराखंड
UKSSSC Update: अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन…
UKSSSC Update: उत्तराखंड में अगर आप सरकारी नौकरी की चाह रखते है तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर 5 नवंबर तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के 34 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम तय हो गया है। परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर कृषि निर्धारित है। बताया जा रहा है कि इन पदों के लिए 26 नवंबर 2023 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, राज्य के एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये ही है।
उत्तराखण्ड सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कृषि में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त किया होना चाहिए। प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले या एनसीसी का बी या सी प्रमाण-पत्र प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में उत्तराखण्ड सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों को अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
ऐसे कर सकते है आवेदन
उत्तराखण्ड सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, sssc.uk.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए गए लिंक से वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। पंजीकरण के बाद उम्मीदवार इस पोर्टल पर लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel