उत्तराखंड
UKSSSC Update: समूह ग भर्ती परीक्षा के पैटर्न में होने वाला है ये बदलाव, अब ऐसे होंगी भर्ती…
UKSSSC Update: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-यूकेएसएसएससी (UKSSSC) से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग अब समूह ग भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदलने वाला है। जिसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसके तहत ही भविष्य में भर्ती की जाएगी। अभ्यार्थियों को समूह ग भर्ती के लिए अब प्री के बाद मैन्स परीक्षा भी देनी होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घपलों को देखते हुए परीक्षाओं की नई व्यवस्था तैयार करने की कवायद हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC ) हरियाणा, पंजाब, यूपी के आधार पर ड्राफ्ट बना रहा है। ऐसे में भर्ती परीक्षा दे रहे प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। बताया जा रहा है कि भविष्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को प्री और मैन्स के दो चरणों में आयोजित करेगा।
बताया जा रहा है कि भर्ती घपले को लेकर विवाद में आने के बाद अब आयोग ज्यादातर परीक्षाओं के लिए अब प्री और मैन्स का मॉडल लागू करने जा रहा है। ऐसा पेपर लीक या नकल गिरोह को सीमित करने के लिए किया जा रहा है। माना जा रहा है कि दो- दो परीक्षाएं आयोजित कराने से नकल के सरगनाओं की सेंधमारी की संभावना कम रहेगी। साथ ही मैन्स तक आधे अभ्यर्थी छंट जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
