उत्तराखंड
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लखपति दीदी’ योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड रायपुर, जनपद देहरादून में 11 एवं 12 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय में वृद्धि करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 250 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें पारंपरिक एपण आर्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से उत्पाद तैयार किए और इस पहल की सराहना करते हुए सरकार से अनुरोध किया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ग्राम पंचायत स्तर तक भी ले जाया जाए और उनकी अवधि बढ़ाई जाए।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर वंदना शर्मा (आईआईएफटी, मुंबई) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की सहायता और सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देहरादून की पहल पर, परियोजना निदेशक (पीडी) डीआरडीए और बीडीओ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


