उत्तराखंड
Big Breaking: अभी-अभी इस केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा, चर्चाओं का बाजार गर्म…
दिल्लीः केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब वह मोदी कैबिनेट से बाहर हो गए है। केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे से सियासत गरमा गई है। अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि मुख्तार अब्बास अब उप राष्ट्रपति के दावेंदार हो सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस्तीफे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के देश और लोगों के योगदान की सराहना की। बताया जा रहा है कि आज हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी के कामकाज की तारीफ की। नकवी ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।
गौरतलब है कि मुख्तार अब्बास नकवी पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे। वे पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उनका राज्यसभा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं दिया था जिसके बाद यह तय हो गया था कि उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
