उत्तराखंड
यूपीसीएल ने की विद्युत वितरण क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यूपीसीएल ने विद्युत वितरण क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। यूपीसीएल ने हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ प्रदेश की औद्योगिक और सामाजिक विकास को नयी ऊंचाइयां दी हैं। यूपीसीएल द्वारा विगत 02 वर्षों में लगभग 6000 कि०मी० से अधिक विद्युत लाइनें भूमिगत की गई हैं।
यूपीसीएल द्वारा विगत 2 वर्षों में प्रदेश में 242 कि.मी. 33 केवी, 2046 कि.मी. 11 केवी और 4101 कि.मी. एलटी विद्युत लाइनों का विस्तार किया गया है। साथ ही 04 नए 33/11 केवी उपसंस्थान और 8266 वितरण ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति में मजबूती दी गई है।
प्रदेश भर में पिछले 22 वर्षों में 1,82,804 नए विद्युत संयोजन दिए गए हैं। यूपीसीएल भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजिटलीकरण और ऑटोमेशन पर जोर दे रहा है। आरडीएसएस योजना के तहत 16 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर और 59212 वितरण ट्रांसफॉर्मर पर स्मार्ट मीटर लगाकर विद्युत हानियों को कम किया जा रहा है।
ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट मीटरिंग और एनर्जी अकाउंटिंग पर फोकस किया गया है। 2602 पोषकों पर स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली आपूर्ति के प्रबंधन और गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। यूपीसीएल ने न केवल मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली बनाई, बल्कि परिचालन और व्यवसायिक दक्षता में भी सुधार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel