उत्तराखंड
अपडेट: गौरीकुंड हादसे में 3 शव किए बरामद, लापता लोगों की तलाश जारी…
केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में डाक पुलिया के समीप गुरुवार की देर रात करीब 11.30 बजे पर भूस्खलन की घटना हुई थी। जिसमें 3 दुकानें और एक खोखा बह गया था। भारी बारिश से केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में पहाड़ी से मलबा गिरने से तीन दुकानें जमींदोज हो गईं।
मलबे की चपेट में आकर 19 लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है। जिस वक्त पहाड़ी से मलबा गिरा, उस समय दुकान में कई लोग सो रहे थे। इसमें ज्यादातर लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।
इन लोगों का कुछ पता नहीं लग पा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। साथ ही अन्य लापता लोगों का रेस्क्यू एवं खोजबीन का कार्य जारी है।
आशंका जताई जा रही है कि हादसे में लापता चल रहे लोग मंदाकिनी नदी की तेज धारा में बह गए होंगे जिसके चलते SDRF उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा नदी के किनारों पर भी सर्चिंग की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
