उत्तरकाशी
BREAKING: सीएम धामी ने उत्तराखंड के इस जिले को दी करोड़ों की सौगात, रोड शो कर चलाया चरखा…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी आज उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे है। सीएम ने उत्तरकाशी को जहां आज करोड़ों की सौगात दी तो वहीं जिले में उनका जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो में सीएम पर पूल बरसाएं गए तो वहीं लोकनृत्य भी किए गए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने चरखा चला ऊन की कताई की तो वहीं लाल धान को भी कूटा। आइए जानते है डिटेल्स…
मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी आज 12:15 बजे उत्तरकाशी पहुंचे। यहां तांबा खानी के पास कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। जिसमें सड़क के दोनों ओर खड़ी दीदी -भुली का अभिवादन किया गया तो वहीं फूल बरसाकर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गंगा -यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं,नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह मौजूद रहा जो मुख्यमंत्री के काफिले के साथ आगे बढ़ा।
वहीं बताया जा रहा है कि रोड शो के बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में दीदी-भुली महोत्सव में प्रतिभाग किया। जिसमें सीएम ने दीदी भुली महोत्सव में शिरकत कर डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं को चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गिंज्याली थामकर उलख्यारे में की लाल धान की कुटाई।
महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में गिंज्याली (मूसल) थामकर की है। साथ ही लाल धान के चूड़ा बनाने की जानकारी ली।
इसके अलावा सीएम ने उत्तरकाशी में लगभग 291 करोड़ रूपए लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए 57 करोड़ 38 लाख की रुपए लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख रुपए लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युत गृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Mengenal sbobet dan Perkembangan Platform Hiburan Digital Modern
Fournisseurs de jeux au casino : pourquoi leur catalogue compte
Can a casino bonus improve your Chicken Road slot session in Canada?
Baccarat dalam Perspektif Budaya dan Perkembangan Hiburan Internasional
What to expect when withdrawing from Limewin Casino by Visa or debit card














Subscribe Our channel


