उत्तरकाशी
Earthquake: उत्तराखंड में फिर भूकंप से हिली धरती, घरों से बाहर निकलने लोग, जानें तीव्रता…
Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात उत्तरकाशी में भूकंप से धरती डोली। जिससे लोग दहशत में आ गए। धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर उत्तरकाशी की धरती डोली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही. भूकंप की केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे बताया जा रहा है। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान माल की कोई हानि की खबर सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड में 12 नवंबर 2022 को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मैग्नीट्यूड नापी गई थी।भारत में इसका केंद्र पिथौरागढ़ रहा था तो वहीं नेपाल में इस भूकंप से तबाही देखने को मिली थी। उस दौरान भूकंप की तीव्रता ज्यादा होने के चलते लोगों में दहशत फैल गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel