उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड BJP का बड़ा फैसला, 30 जून तक स्थागित की रैलियां, जानें कारण…
उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाली रैलियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने 27 जून से 30 जून के बीच प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विशाल रैलियों को स्थगित कर दिया है। ये फैसला खराब मौसम के चलते लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग के द्वारा आगामी 30 जून तक का बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के चल रहे महा जनसंपर्क अभियान को स्थागित करने का फैसला लिया है। जिसके तहत अब 27 जून से 30 जून के बीच प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विशाल रैलियों को स्थगित किया गया है। लेकिन हरिद्वार लोकसभा में होने वाली रैली 28 जून को रुड़की में अभी प्रस्तावित है अन्य जगह पर होने वाली रैलियों को मौसम सामान्य होने पर निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो गए हैं। केंद्र सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा संगठन देशभर में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी महा जनसंपर्क अभियान के तहत तमाम सम्मेलन आयोजित हो रहे है। यह अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। लेकिन खराब मौसम के चलते इसे फिरहाल स्थगित किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel