उत्तराखंड
Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी, यहां चेक करें रिजल्ट…
टिहरीः प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को मंत्री ने बधाई दी है। छात्र अपना रिजल्ट https://unse.uk.gov.in पर या इसके अलावा uaresults.nic.in पर देख सकते हैं.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सचिव नीता तिवारी और सभी अधिकारियों के बीच रामनगर के उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में रिजल्ट घोषित किया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में जबकि इंटरमीडिएट में हरिद्वार जिले की रिया राजपूत ने 97.0 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में 77.74, इंटर में 82.63% छात्र पास हुए है। इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है।
बताया जा रहा है कि हाईस्कूल में 129778 और इंटरमीडिएट में 113164 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। प्रदेशभर में 1333 केंद्रों में परीक्षा हुई थी। मूल्यांकन का कार्य 25 अप्रैल से नौ मई तक चला था। इसके लिए प्रदेशभर में 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। कापियां जांचने के कार्य में छह हजार शिक्षक लगे थे। उन्होंने कहा कि साल 2021 में पिछली कक्षाओं के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को पास किया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel