उत्तराखंड
Uttarakhand Breaking News: शासन ने इन अधिकारियों का किया प्रमोशन, आदेश जारी, देखें…
Uttarakhand Breaking News: उत्तराखंड के सचिवालय से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने सचिवालय के कई कर्मचारियों के आज प्रमोशन कर दिए है। जिसके आदेश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा निर्देश अनुभाग अधिकारी, अनु सचिव, और उप सचिव पद पर प्रमोशन किया गया है।
आदेश में लिखा है कि उत्तराखण्ड सचिवालय सेवा संवर्ग के अन्तर्गत अनु सचिव के पद पर कार्यरत सुनील कुमार सिंह को नियमित चयनोपरान्त उप सचिव, वेतनमान लेवल-12 के रिक्त पद पर कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से अस्थाई रूप से पदोन्नत करने की राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई हैं। उक्त पदोन्नति के फलस्वरूप सुनील कुमार सिंह, उप सचिव को 01 वर्ष की विहित परिवीक्षा पर रखा जाता है। उप सचिव के पद पर पदोन्नत के बाद अब इनकी तैनाती आदेश पृथक से निर्गत किये जाएंगे।
वहीं उत्तराखण्ड सचिवालय सेवा संवर्ग के अन्तर्गत अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत सुधा नेगी को नियमित चयनोपरान्त अनु सचिव, वेतनमान लेवल-11 के रिक्त पद पर कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से अस्थाई रूप से पदोन्नत दी गई है। जिसके बाद अब सुधा नेगी, अनु सचिव को 01 वर्ष की विहित परिवीक्षा पर रखा गया है। जबकि
उत्तराखण्ड सचिवालय संवर्ग के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत कार्मिक लता कोरगा, रिंकी देवी, छाया माथुर को नियमित चयनोपरान्त अनुभाग अधिकारी, वेतन लेवल-10 के रिक्त पदों पर कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से अस्थाई रूप से पदोन्नती दी गई है। इन अधिकारियों को भी एक वर्ष की विहित परिवीक्षा पर रखा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel