उत्तराखंड
Uttarakhand Budget 2024: देहरादून में इस दिन शुरू होगा बजट सत्र…
Uttarakhand Budget 2024: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र कि तिथि घोषित हो चुकी है। मिली जानकारी अनुसार विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी को देहरादून में होगा। हालांकि बजट सत्र कितने दिनों का होगा? यह फिलहाल तय नहीं हुआ है।
विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया बजट सत्र के दिन अर्थात 26 फरवरी से बजट सत्र बुलाया जाएगा। सत्र के दौरान धामी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट भी पेश किया जाएगा। सरकार आम बजट कैसे और कब पेश करेगी यह कार्यमंत्रणा में ही तय किया जाएगा।
विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी अनुसार विधायकों से अभी तक 250 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। और उन प्रश्नों के उत्तर उनके सम्बंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं
बता दें कि पहले यह विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में होना तय किया गया था। लेकिन अब सत्ता और विपक्ष के 40 विधायकों कि मांग पर बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
