उत्तराखंड
Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के इन अहम फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िए विस्तार से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शनिवार को देहरादून स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई। जिसमे में 18 प्रस्ताव आए ओर 16 पास किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC को लेकर कहा कि अभी सरकार की ओर से ड्राफ्ट का अध्ययन जारी है।
अगली कैबिनेट में यूसीसी लाया जाएगा। सीएम ने कहा आगामी छह फरवरी को एक और कैबिनेट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। उसके बाद ही बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
धामी कैबिनेट की ओर से लिए गए निर्णय
• विशेष श्रेणी के स्कूलों में नियुक्ति को मंजूरी रिटायर टीचरों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत मिलेगी नियुक्ति बाकी युवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी हैं।
• फ़िल्म नीति मे बड़ा फैसला अब क्षेत्रीय भाषा में निर्माण करने वाले को फ़िल्म निर्माण करने मे 2 करोड़ रूपए मिलेंगे, पहले 25 लाख मिलता था।
• राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फ़िल्म OTT को भी अब मिल सकेगी आर्थिक वसब्सिडी, फ़िल्म का 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।
• बच्चों के लिए फ़िल्म बनाई तो 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा।
• राज्य के कलाकारों को मुख्य भूमिका मे रखा जाएगा 10 लाख मिलेगा।
• फ़िल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे अगर sc और st का बच्चा पढ़ाई करेगा तो उसकी 75 प्रतिशत फीस सरकार देगी।
• पर्वतीय इलाकों में सिनेमा हाल बनाएगा तो 25 लाख सरकार देगी।
• फ़िल्म सिटी कोई बनाता हैं तो उसे 50 लाख मिलेंगे।
• पोस्ट प्रोडक्शन लैब बनाने वाले को 25 लाख मिलेगा।
• स्थानीय फसल प्रोत्साहन कार्यक्रम के अन्तर्गत कलस्टर में समूहों के माध्यम से परंपरागत फसलों के सत्यापित बीज का उत्पादन एवं वितरण के संबंध में
• उत्तराखण्ड घुडसवार पुलिस सेवा संसोधन नियमावली 2024 को मंजूरी।
• उत्तराखण्ड अधीनस्थ सिविल न्यायालय लिपिक वर्गीय सेवा नियमावली 2007 में संसोधन ।
• Oजनपद चंपावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाये जाने का निर्णय।
• नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार का निर्णय।
• ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी।
• उत्तराखण्ड ऑन डिमांड ठेका गाडी द्वारा परिवहन संसोधन नियमावली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel