उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक सहित दो वरिष्ठ नेताओं ने PCC से दिया इस्तीफा…
उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले चकराता विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक ने भी पीसीसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। एक साथ दो इस्तीफे से राजनीति गर्मा गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चकराता विधायक प्रीतम सिंह (Chakrata MLA Pritam Singh) के बेटे अभिषेक सिंह के पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद, अब पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से त्यागपत्र (Resignation from membership of Congress Committee) दे दिया है। जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कहा कि पीसीसी में सदस्यों के चयन को लेकर वो सहमत नहीं है। जो लोग पात्र नहीं है, उन्हें तक पीसीसी बना दिया गया। इसी प्रकार विधायकों को पीसीसी सदस्य बनाने की भी जरूरत नहीं थी। विधायक तो नियमानुसार पीसीसी के विशेष आमंत्रित सदस्य होते ही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel