उत्तराखंड
Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में आज आए 43 अब आंकड़ा 2344 और 1500 मरीज हुए ठीक..
उत्तराखंड में आज आए मात्र 43 इन्हीं के साथ कोरोना संक्रिमतों का आंकड़ा 2344 पहुंच गया है।
अच्छी खबर यह है कि 2344 में से 1500 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके है। जिसके बाद अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 844 संक्रमित भर्ती हैं। आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे पहले दोपहर के हैल्थ बुलेटिन में 23 मामले आए थे।

आज इन जिलों में आए इतने मामले अल्मोड़ा जनपद से एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चमोली जिले से 9 मरीज पाए गए हैं। देहरादून जनपद से 6 मामले सामने आए हैं। पौड़ी गढ़वाल से 4 लोगों में संक्रमण पाया
गया। रुद्रप्रयाग से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। टिहरी जनपद से छह मरीज पाए गए हैं। हरिद्वार जनपद से 12 मरीज सामने आए हैं। उत्तरकाशी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अब तक प्रदेश में 46286 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 4737 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर करीब 64 प्रतिशत है,
जिसके मुताबिक अब तक 1500 मरीज इस बीमारी को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में 27 संक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है।
हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के चलते अस्पतालों में भर्ती कराये गए थे। इसके अलावा 15 संक्रमित लोग अन्य प्रदेशों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel