उत्तराखंड
Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में अभी-अभी 53 नए कोरोना पॉजिटिव, अब आंकड़ा 802..।
Uttarakhand Corona Update:
आज प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से कुल 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जबकि 1063 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक प्रदेश में 102 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

इसके अलावा तीन लोग बाहरी राज्यों में माइग्रेट कर चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 802 पहुंच गया है।
दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक मामले 24 देहरादून जनपद से सामने आए हैं। इसके बाद हरिद्वार जनपद से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
पौड़ी गढ़वाल में छह लोग संक्रमित पाए गए हं और उत्तरकाशी जनपद से भी छह लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
एक व्यक्ति की रिपोर्ट रुद्रप्रयाग से भी पॉजीटिव आई है और एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आना दर्शाया गया है।
इस प्रकार अब तक उत्तराखंड में कुल मरीजों की संख्या 802 पहुंच गई है। हालांकि अभी 692 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
इसके अलावा पांच लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है। अब तक कुल 22546 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके अलावा अभी भी 6133 सेंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
