उत्तराखंड
Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में आज कोरोना के 56 नए मरीज मिले, प्रदेश में 1411 हुई संक्रमितों की संख्या
Uttarakhand Corona Update
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1411 हो गया है। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद उत्तराखंड में 31 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं।
आज सर्वाधिक टिहरी जिले से 25+3 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें 23 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं, जबकि दो लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
इसके अलावा हरिद्वार में दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। देहरादून से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
इससे पहले दोपहर तक प्रदेश में 25 पॉजिटिव मामले पाए गए थे। हरिद्वार जिले से आठ लोग व दो लोग बागेश्वर से पॉजिटिव आए हैं। दो लोग चंपावत जिले से भी संक्रमित पाए गए।
इसके अलावा चमोली, देहरादून, नैनीताल जनपद से एक-एक पॉजिटिव मामले पाए गए थे। प्राइवेट लैब से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल से दोपहर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रप्रयाग जिले से दो लोग और टिहरी गढ़वाल से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इस प्रकार कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1411 पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में 714 लोग ठीक हो चुके हैं ऐसे में अब कुल मरीजों में से 697 एक्टिव मामले रह गए हैं। सात लोग प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में माइग्रेट कर चुके हैं। अब तक 30620 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है,
अभी भी 6150 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 48.44 प्रतिशत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

















Subscribe Our channel
