उत्तराखंड
उत्तराखंड चुनाव: सीएम धामी सहित कई दिग्गज नेताओं ने किया आज नामांकन, कही ये बड़ी बात…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के तहत प्रत्याशियों के नामांकन करने का सिलसिला जारी है। नामांकन के लिए अब आखिरी दो दिन का समय बचा है। इसी के तहत सीएम धामी सहित आज भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन किया। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी, पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से सतपाल महाराज, गदरपुर विधानसभा सीट से अरविंद पांडे और नरेंद्र नगर सीट से सुबोध उनियाल ने नामांकन दाखिल किया। तो वहीं देहरादून में विनोद चमोली ने धर्मपुर से नामांकन भरा है। वहीं, कांग्रेस की ओर से हल्द्वानी सीट से दिवंगत कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश ने नामांकन दाखिल किया।
खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलते हुए वो नामांकन कार्यालय पहुंचे और पर्चा दाखिल किया। दूसरी तरफ पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से मंत्री व भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने नामांकन किया। धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के मुताबिक केंद्र में 7 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार द्वारा जिस तरह से विकास कार्य योजनाओं के दृष्टिगत सबका साथ सबका विकास नारा धरातल पर उतारा गया है। सतपाल महाराज अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ही नामांकन कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा पौड़ी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तामेश्वर आर्य भी भाजना में शामिल हुए। तामेश्वर आर्य कांग्रेस में पिछले 25 सालों से काम कर रहे थे।
धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के मुताबिक केंद्र में 7 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार द्वारा जिस तरह से विकास कार्य योजनाओं के दृष्टिगत सबका साथ सबका विकास नारा धरातल पर उतारा गया है। वही विचारधारा उनके धर्मपुर विधानसभा सीट में विकासकारी कार्यो के मध्यनजर जीत के लिए प्रभाव डालेगी। वहीं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने गदरपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन और भारी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया हुई। वहीं, सोमेश्वर विधानसभा से रेखा आर्य ने नामांकन दाखिल किया। डीडीहाट विधायक कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने गुरुवार को कोविड 19 के नियमों तहत डीडीहाट के अपना नामांकन किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी अनुराग आर्या को नामांकन पत्र सौपा। नामांकन करने के बाद कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा की आज हर गांव गांव में भाजपा की लहर फैली हुई है और भाजपा की की ऐतिहासिक जीत हो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel