उत्तराखंड
अच्छी खबर: कोरोना में बुजुर्गों को सरकार की सौगात, जानिए क्या है कुछ खास, सचिव राधा रतूड़ी के आदेश
देहरादून। कोरोना काल में उत्तराखंड सरकार ने बुजुर्गों को घर बैठे सुविधाएं देने की कवायद शुरू कर दी है, जिसके लिए उपनल को आदेश जारी किए गये हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।
बता दें कि इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन सेवाओं का कुछ शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा। इन सेवाओं में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर, टेक्नीशियन, ड्राइवर, रसोइया इत्यादि की सर्विस शामिल होगी।
फिलहाल, शुरुआती चरण में सरकार हल्द्वानी शहर के कुछ क्षेत्रों में इस योजना को शुरू करेगी। इसके लिए मल्टी सर्विस सेंटर स्थापित किए जाएंगे और 2 महीने के अंदर अगर रिस्पांस अच्छा रहता है तो योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
उपनल के जरिये वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी होने वाली इस होम सर्विस में प्रशिक्षित युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा। जिसमें डिप्लोमा होल्डर्स, कामगार और श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा।
पंजीकरण में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन सेवाओं के लिए उपनल शुल्क भी निर्धारित करेगा। साथ ही उपनल के पास ये सभी रिकॉर्ड सुरक्षित होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel