उत्तराखंड
बड़ा फैसलाः उत्तराखंड सरकार ने इस वरिष्ठ IAS अधिकारी की एनओसी ली वापस…
देहरादून: उत्तराखंड में नौकरशाही को लेकर बड़ी खबर आ रही है। धामी सरकार ने आईएएस आनंद वर्धन की एनओसी को वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि आईएएस आनंद वर्धन केंद्र जा रहे थे, लेकिन अधिकारियों की कमी से जूझ रही सरकार ने उन्हें केंद्र भेजने से मना कर दिया है। अब आनंद वर्धन राज्य में ही रहेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपर मुख्य सचिव वरिष्ठ अधिकारी आनंद वर्धन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की लगभग पूरी तैयारी थी। राज्य सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी जारी कर दिया था। लेकिन अब कार्मिक विभाग ने उनकी एनओसी को वापस ले लिया है।
बता दें कि 1992 बैच के आनंद वर्धन न सिर्फ तेज तर्रार हैं बल्कि ईमानदार अफसरों में भी गिने जाते है । उनके जिम्मे कई बड़े विभाग है । आनंद वर्धन का सरकारी कामकाज का एक लंबा अनुभव है । सरकारों को उनके इस अनुभव का लाभ भी मिलता रहा है । मौजूदा समय में वो सीएम धामी के बेहद करीब बताए जाते हैं ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
