उत्तराखंड
उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले
रविवार को हुई कैबिनेट में पांच प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। धामी सरकार ने रविवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की, जिसमें गोपन से प्रस्तावित विभिन्न पांच मसलों पर चर्चा की गई इन मुद्दों पर कैबिनेट की मंजूरी इसलिए भी जरूरी थी आगामी मानसून सत्र में विधानसभा में इनपे चर्चा हो सके।
कैबिनेट की बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड के रजिस्ट्रेशन और अल्पसंख्यक शिक्षा से जुड़ा मामला शामिल रहा, बैठक में रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ाए जाने जिसमें विवाह पंजीकरण शुल्क में छूट की समय सीमा को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है। मदरसा बोर्ड की तर्ज पर अब एक और रेगुलेटरी बॉडी गठित करने का फैसला लिया गया है। जिस तरह मदरसा बोर्ड में मुस्लिम समाज के विद्यालयों के लिए व्यवस्था है इस तरह से अब अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। जिसमें मुस्लिम समाज की तरह ही सिख, जैन समेत दूसरे अल्पसंख्यक समाज के लोगों के विद्यालयों के लिए व्यवस्था की जाएगी।
सरकार भारी बारिश को देखते हुए गैरसैंण में सत्र ना करते हुए देहरादून में ही सत्र करने का फैसला ले सकती है वैसे सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौसम साफ़ रहेगा तो सत्र गैरसैंण में ही होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
