उत्तराखंड
Uttarakhand Job: इन पदों पर निकली सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…
Uttarakhand Job: बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। देहरादून में संविदा के तहत सीधी भर्ती निकाली गई है। जिसकी विज्ञप्ति जारी की गई है। बताया जा रहा है कि ये भर्ती कार्यक्रम निदेशालय, राज्य समेकित सहकारिता विकास परियोजना के तहत निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
बताया जा रहा है कि देहरादून के अन्तर्गत जिला कार्यक्रम प्रबन्धक के 15 संविदा आधारित पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति की जानी है । उक्त में दो पद निदेशालय स्तर तथा शेष 13 पद जनपद स्तर के लिए हैं । सभी पद संविदा आधारित हैं तथा प्रारम्भिक रूप में 11 माह हेतु संविदा की जायेगी ।
शैक्षिक योग्यता , अनुभव , आयु , चयन प्रक्रिया एवं आवेदन पत्र के प्रारूप से सम्बन्धित समस्त विवरण वेबसाइट https://cooperative.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं एवं डाउनलोड किये जा सकते हैं । अन्य जानकारी के लिए अभ्यार्थी दूरभाष : 0135-2685634, ईमेल आई.डी.- [email protected] पर संपर्क कर सकते है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर ही मान्य होगा ।
- आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक से ही प्रेषित किये जायेगें ।
- व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे ।
- समस्त शैक्षिक योग्यता अनुभव आदि प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां।
- स्व – प्रमाणित कर संलग्न किये जायेंगे।
- अपूर्ण प्रार्थना पत्र किसी भी स्थिति में स्वीकार योग्य नहीं होंगे तथा निरस्त समझे जायेंगे ।
- कार्यक्रम निदेशालय का निर्णय अन्तिम एवं मान्य होगा । न्यायालय का क्षेत्राधिकार केवल देहरादून होगा ।
यहां भेजे आवेदन पत्र
मुख्य कार्यक्रम निदेशक , राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना उत्तराखण्ड कपूर टॉवर , चतुर्थ तल , गाँधी पार्क के सामने , राजपुर रोड , देहरादून , पिन- 248001

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel