उत्तराखंड
Uttarakhand Jobs: आयोग ने इस भर्ती के लिए युवाओं को दिया एक और मौका, इस दिन होगा एग्जाम…
उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के लिए युवाओंं को एक और मौका दिया है। बताया जा रहा है कि शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों फिर परीक्षा दे सकते है। इसके लिए शेड्यूल तय कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के तहत 22 से 26 तक चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापजोख परीक्षण आईआरबी द्वितीय झाझरा में हुआ था। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 27 मई को एक मौका और दिया गया था। इसके बावजूद कई अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए। ऐसे इन अभ्यर्थियों को आयोग एक बार फिर मौका दे रहा है। अभ्यर्थी 13 जून को अपना परीक्षण करा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों ने अंतिम अवसर का अनुरोध किया था, जिस पर आयोग ने अभ्यर्थियों को अवसर देते हुए 13 जून की तिथि तय कर दी गई है। इस दिन बचे हुए सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे आईआरबी द्वितीय झाझरा पहुंचना होगा। वहीं बताया जा रहा है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुपस्थित होने का वैध प्रमाण जैसे मेडिकल आदि ले जाना होगा। साथ ही प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल पहचान पत्र भी लेकर जाने होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel