उत्तराखंड
Uttarakhand Jobs: इस विवि में प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…
अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों की कमी से जूझ रहे श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि में भर्ती निकली है। ये भर्ती प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर आवेदन निकाली गई हैं। इच्छुक व्यक्ति 14 फरवरी तक विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद हार्ड कॉपी भी जमा करानी होगी।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेव सुमन राज्य विवि में प्राध्यापकों का कमी है। ऐसे में लंबे इंतजार के बाद विवि ने श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रोफेसर आदि के 45 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। उनमें से प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 11, असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 और सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष के एक पद पर आवेदन आमंत्रित किया गया है।
बताया जा रहा है, कि आवेदन पत्र 14 फरवरी तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। उसके बाद आवेदन पत्र की हार्डकॉपी स्व प्रमाणित कर डिमांड ड्राफ्ट के साथ पंजीकृत डाक से 28 फरवरी तक विवि में जमा कराए जा सकेंगे। उसके बाद मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।आमंत्रित किए गए पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव आदि सभी जानकारी विवि की वेबसाइट में अपलोड की गई है।
नोट: आवेदक विवि की वेबसाइट www.sdsuv.ac.in.पर जाकर जानकारी हासिल करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel