उत्तराखंड
उत्तराखंड में जल्द मिल सकती है सूखी ठंड से निजात, हो सकती है बारिश…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ही बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाला एक वायु क्षेत्र बना है, जो धीरे धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के 17 नवंबर को तटीय इलाकों से टकराने की संभावना है, जिससे तेज हवाओं के साथ जबरदस्त बारिश हो सकती है। जिसके बाद दिन और रात के तापमान में अंतर कम होगा और सूखी ठंड से सभी लोगों को निजात मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार के ऊपर मंगलवार को कम दबाव वाला वायु क्षेत्र बना हुआ है। इस दबाव के उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर चलने की उम्मीद है, जहां पर यह 15 नवंबर को तेज हवाओं यानी हल्के तूफान में बदल जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को यह तूफान तेज होकर उसी दिन आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। जिसका असर उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में भी देखने को मिल सकता है।
IMD के अनुसार यह तूफान 17 नवंबर को उत्तर की ओर मुड़कर ओडिशा पहुंचेगा, जहां तटवर्ती इलाकों में तेज हवाओं के साथ जबरदस्त बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भी 16 से 18 नवंबर तक भारी बरसात होने की संभावना है। जिससे मौसम में ठंड बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड में रात के समय सर्दी हो रही है तो वहीं दिन के समय तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को जुखाम, बुखार, सिर दर्द और फ्लू की समस्या हो रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर ऐसे मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह लोगों को दे रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
