उत्तराखंड
उत्तराखंड के पर्वतारोही रोहित भट्ट ने माउंट एल्ब्रुस चोटी फतह की, 101 फीट लंबा तिरंगा फहराया…
उत्तराखंड के पर्वतारोही रोहित भट्ट ने 101 फीट लंबा तिरंगा फहरा कर अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड कायम कर लिया है। यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड अपने आम करने वाले रोहित ने माउंट एल्ब्रुस (Mount Elbrus) को 19 अगस्त 2023 की सुबह 6:25 बजे पर फतह किया।
रोहित उन पर्वतारोहियों में शामिल हैं, जो उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में जिंदा बचकर आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने 4 लोगों की जान बचाई थी। इस एवलॉन्च में माउंट एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल, पर्वतारोही नौमी रावत, पर्वतारोही अजय बिष्ट समेत 29 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी। युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट ने माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर पहुंच कर तिरंगा झंडा फहराया, और डांडा एवलॉन्च में मारे गए अपने साथी पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि दी।
देश का नाम रोशन करने वाले रोहित भट्ट उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं। वे टिहरी जिले के विकास खंड भिलंगना के खाल पाली कोटी के रहने वाले हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel