उत्तराखंड
Uttarakhand News: बद्रीनाथ हाइवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा, जगह-जगह भू्स्खलन से फंसे कई यात्री…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश (Uttarakhand heavy rain) से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। देवप्रयाग के पंत गांव में बारिश (srinagar heavy rain) से नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गय। वहीं भूस्खलन से कई जिलों में यातायात ठप हो गया है। नेशनल हाईवे सहित आंतरिक सड़कों पर मलबा आने से ट्रैफिक बाधित हुआ है। सड़कें बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देवप्रयाग के पंत गांव में नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। बताया जा रहा है कि सड़कों के किनारे पोल लगाने के दौरान किए गए गड्ढों में पानी जमा होने के कारण मार्ग धंसा है। पैच निर्माण की जिम्मेदारी सीडीएस कंपनी को दी गयी है, जो सड़क टूटने के बाद इसकी फिर से मरम्मत कार्य करेगा। बताया जा रहा है कि मार्ग धंसने से यातायात बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर राज्य के कई मार्ग भूस्खलन से बाधित हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार को चार घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एनएच में अमोड़ी और स्वाला के समीप सुबह चार बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे यहां से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


