उत्तराखंड
Uttarakhand News: विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत, कांग्रेस ने उठाया ये मुद्दा, दिया धरना…
Uttarakhand News: उत्तराखंड का विधानसभा सत्र आज से शुरू हो गया है। सात दिवसीय शीतकालीन सत्र की शुरूआत के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की। साथ ही विपक्ष ने अपनी मांगो को लेकर विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर धरना दिया। सदन में अंकिता भंडारी मामला भी उठाया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था, वनंतरा रिसार्ट प्रकरण, गैरसैंण में सत्र, भर्ती घोटाले जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाया। साथ ही कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की। जिसके बाद प्रश्न काल शुरू हुआ। कांग्रेस के कुछ विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए।
वहीं, बताया जा रहा है कि सत्र शुरू होने से पहले ही कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट विधानसभा में धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी कांग्रेसी विधायक विधानसभा की सीढ़ियों में बैठकर विरोध जताया तो वहीं विधायक तिलकराज हाथ में’किच्छा में हाल ये गुंडागर्दी का, कि खौफ नहीं है वर्दी का… पोस्टर लेकर धरने पर बैठे नजर आए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel