उत्तराखंड
Uttarakhand News: शासन की बड़ी कार्रवाई, इस अधिकारी को किया बर्खास्त, जानें वजह…
उत्तराखंड में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। ये कार्रवाई राज्य कर विभाग में दी गई है। बताया जा रहा है कि राज्य कर निरीक्षक के पद पर तैनात उसे हिमेंद्र सिंह रौतेला को बर्खास्त कर दिया है। रौतेला को 2011 में विजिलेंस ने 11 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया था। कोर्ट में आरोप सिद्ध होने के बाद अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रौतेला उस समय मनोरंजन कर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। एक शिकायत पर विजिलेंस ने उन्हें यूएसनगर के कलक्ट्रेट परिसर में घूस लेते पकड़ा। भ्रष्टाचार निवारण कानून में केस चला। 2017 में दोषी पाया गया। राज्य कर आयुक्त एवं अपर सचिव वित्त अहमद इकबाल ने रौतेला को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि टैक्स की चोरी को रोकना शासन प्रशासन का एक बहुत ही जरूरी काम होता है। ऐसे में अगर विभाग का ही कोई अधिकारी घूस लेते हुए पकड़ा जाए तो इससे ज्यादा शर्म की बात और कोई नहीं हो सकती। इसमें कोई दो राय नहीं कि उत्तराखंड सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कई दावे करती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel