उत्तराखंड
Uttarakhand News: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, घटे दाम…
प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। धामी सरकार ने शराब की महंगी कीमतों से राहत दे दी है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने आज नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब जहां माना जा रहा है कि प्रदेश का राजस्व बढ़ेगा तो वहीं तस्करी पर रोक लग सकती है। इतना ही नहीं अब प्रदेश में देशी-विदेशी शराब सस्ती हो जाएगी।
ये किए गए प्रावधान
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी के मामले को देखते हुए धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड में शराब के दाम मात्र 20 से 30 रुपए तक ही महंगे रहेंगे। लिहाजा, उत्तराखंड में आगामी वित्तीय वर्ष में शराब सस्ती होगी। पहले यूपी के मुकाबले उत्तराखंड में 150 से 200 रुपये तक शराब महंगी थी। इसके साथ ही पुराने ठेकेदार 15 फीसदी अधिक टैक्स देकर अपनी दुकान के आवंटन को अगले एक साल के लिए रिन्यू कर सकेंगे
प्रति बोतल पर 3 रुपए अतिरिक्त सेस
बताया जा रहा है कि आबकारी नीति 2023-24 में सेस लगाने का भी प्रावधान किया गया है, जिसके तहत प्रति बोतल 3 रुपए अतिरिक्त सेस लिया जाएगा। हालांकि, इस नीति के तहत गौवंश संरक्षण, महिला कल्याण और खेल कूद के लिए प्रति बोतल एक-एक रुपए सेस लगाया गया। वहीं इसके साथ ही कैबिनेट में कोसी और गोला नदी में चलने वाले वाहनों के फिटनेस शुल्क और एकल आवास के नक्शों के पास करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel