उत्तराखंड
Uttarakhand News: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, अब गेहूं-चावल-दाल के साथ मिलेगा नमक…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए है। जिसमें राशनकार्ड धारकों के लिए भी अहम फैसला लिया गया है। धामी सरकार ने अब राशन कार्ड धारकों को गेंहू,चावल ,दाल के साथ नमक भी देगी। कैबिनेट में इसको मंजूरी दे दी गई है। आम व्यक्ति की मौलिक जरूरत को पूरा करते हुए नमक को भी न्यूनतम मूल्य 08 रूपये प्रति किलो की दर से एक गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार धामी कैबिनेट ने खाद्य विभाग के अंतर्गत अंत्योदय एवं बीपीएल कार्ड धारकों को 8 रुपये की दर से प्रतिमाह मिलेगा 1 किलो आयोडाइज नमक देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि गरीबो को उनकी मौलिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खाद्य विभाग गेंहू,चावल ,दाल दे रहा है उसके साथ माननीय मुख्यमंत्री धामी जी और पूरी कैबिनेट का धन्यवाद करती हूं कि जिन्होंने आम व्यक्ति की मौलिक जरूरत को पूरा करते हुए नमक को भी न्यूनतम मूल्य 08 रूपये प्रति किलो की दर से एक गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। चूंकि यह पूरी तरह से आयोडीन युक्त नमक होगा ऐसे में हम एनिमिया को मात देने में सफल होंगे।आज कैबिनेट द्वारा यह अहम निर्णय लेकर हमने उस धेय वाक्य को पूरा किया है कि “जो कहा वह किया”।
गौरतलब है कि कोरोना काल में राशन कार्ड धारकों को निश्शुल्क राशन वितरण किया जा रहा था। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा नियमित राशन वितरण के तहत राशन वितरण हो रहा है। इस योजना को पांच साल तक बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मई से नवंबर तक निश्शुल्क राशन वितरण करने का निर्णय लिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel