उत्तराखंड
Uttarakhand News: दरोगा भर्ती मामले में बड़ा अपडेट, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, मुकदमा दर्ज…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भर्ती धांधली मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। 2015 में हुई दरोगा भर्ती मामले में धाधली सामने आने पर विजिलेंस जाँच चल रही है। बताया जा रहा है कि मामले में जल्द गिरफ्तारियां हो सकती है। जांच से जुड़ा पहला अपडेट सामने आया है कि पंतनगर विश्वविद्यालय में OMR शीट नष्ट करने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 339 पदों पर हुई दरोगा भर्ती को लेकर अब ये बात सामने आई है कि पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा इसकी ओएमआर शीट नष्ट कर दी गई। वहीं इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हों गया। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा दरोगाओ के 12वीं के प्रमाणपत्र तक फर्जी हो सकते हैं। ऐसे में जल्द बड़ी गिरफ्तारीयाँ हो सकती हैं।
वहीं 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती मामले में पंतनगर विश्वविद्यालय का स्टाफ भी विजिलेंस के शिकंजे में फंसता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दरोगा भर्ती की ओएमआर शीट की फोटो प्रतिलिपि सुरक्षित है। यह ओएमआर शीट किस नियमानुसार नष्ट की गई इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 2015 से पहले हुई भर्तियों की ओएमआर शीट विवि में सुरक्षित है। विजिलेंस इस मामले में जांच के लिए विश्वविद्यालय के स्टाफ से भी पूछताछ कर सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel