उत्तराखंड
Uttarakhand News: विधानसभा सत्र से जुड़ा बड़ा अपडेट, बैठक में हुआ ये फैसला, जानें…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। सोमवार यानि आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में दलीय नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की । बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। वहीं बताया जा रहा है कि 9 नवंबर को गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सभी विधायक पहुंचेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आगामी सत्र 16 दिसंबर से पहले आहूत किया जाना है। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। विस अध्यक्ष ने आगामी सत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सरकार के समक्ष सत्र को गैरसैंण या देहरादून में आहूत किए जाने के संबंध में अपनी बात रखी है। जिस पर सरकार की ओर से निर्णय लिया जाना है कि सत्र गैरसैंण में हो या फिर देहरादून में। 15 नवंबर के बाद की इसकी तिथि तय होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय भराड़ीसैंण और विधानसभा भवन देहरादून किसी में भी सत्र संचालित किए जाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक के दौरान आने वाले सत्र में सभी दल के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को सुगमतापूर्वक चलाया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel