उत्तराखंड
Uttarakhand News: चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…
उत्तराखंड में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। वहीं बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जिले में चुनाव के लिए दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार स्तर से बड़ा फैसला लिया है। बागेश्वर उपचुनाव आगामी अक्टूबर महीने में प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और संगठन स्तर से राजेंद्र सिंह बिष्ट को नामित किया है।
गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री चंदन राम दास का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव होना है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। चुनाव की रणनीति को लेकर दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर आए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel