उत्तराखंड
Uttarakhand News: आईपीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, कई जिलों के बदले SSP, देखें कौन गया कहाँ…
उत्तराखंड में तबदलों का दौर जारी है। शासन ने पुलिस विभाग में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बताया जा रहा है दून सहित तीन जिलों के एसएसपी बदले गए हैं। आइए जानते हैं किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी/ डीआईजी दिलीप सिंह कुंवर को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना का प्रभार दिया गया। उनके स्थान पर जनपद हरिद्वार के पुलिस कप्तान अजय सिंह को राजधानी देहरादून की कमान सौपीं गयी है। वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र को पुलिस महानिदेशक पी एंड एम दिया गया।
वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र बनाया गया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी प्रहलाद सिंह मीणा को एसएसपी नैनीताल बनाया गया। जबकि एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट को सेनानायक 46वी वाहिनी पीएससी रुद्रपुर भेजा गया।
वहीं एसपी चमोली प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से एसएसपी हरिद्वार बनाए गए। पुलिस अधीक्षक यातायात व अपराध हरिद्वार रेखा यादव को एसपी चमोली की कमान सौंपी गई। देर रात हुए इन तबादलों से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel