उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश में जल्द हो सकते है बंपर तबादले, कई जिलों में डीएम सहित बदले जा सकते है कई अफसर…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही नौकरशाही में बड़ा फेरबदल होने वाला है। बताया जा रहा है कि सीएम डीएम ने इसके संकेत दिए है। उन्होंने सीएस से अफसरों के बारे में फीडबैक मांगा है। इस माह के दूसरे पखवाड़े में तबादलों की सूची जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि कई डीएम के भी तबादले हो सकते है।
मी़डिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में धामी सरकार जल्द ही आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों के तबादले करने वाली है। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सीएम धामी ने ने अफसरों के अभी तक के प्रदर्शन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। तो वहीं गढ़वाल और कुमाऊं के तीन–तीन जिलों के डीएम अफसरों के तबादले किए जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि शासन के एक–दो अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को उनके विभागों में उनकी पसंद के सचिव मिल सकते हैं। सीएम कार्यालय महत्वपूर्ण स्टेशन पर तैनात हर अफसर के कामकाज के बारे में फीडबैक जुटा रहा है। जिसके बाद तबादला सूची पर मुहर लगेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel