उत्तराखंड
Uttarakhand News: CM धामी ने अनाथ व बेसहारा बच्चों के साथ ऐसे मनाई दिवाली, दी बधाई…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।
मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताजा हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।
वहीं अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। दीपावली का यह पर्व सबके जीवन को प्रकाशमय करे। भैयादूज की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति का सम्मान और परिवार एवं समाज में उनके महत्व को यह पर्व प्रदर्शित करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था
समय पर टीकाकरण व जागरूकता से होगा रेबीज का खात्मा
धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने इस साल किया 284 अभ्यर्थियों का चयन, ये परीक्षाएं जल्द होंगी आयोजित
