उत्तराखंड
Uttarakhand News: CM धामी ने पूरा किया वादा, अप्रवासियों के लिए उठाया बड़ा कदम, मिलेगी ये सुविधा…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते माह लंदन में देश से बाहर रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए छह सदस्यीय विशेष सेल का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा बीते 25 सितम्बर को लंदन में आयोजित रोड शो से पूर्व अप्रवासी सम्मेलन में यह घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप एक माह से भी कम समय में शासनादेश जारी हुआ है। इस सेल का मुख्य उद्देश्य विदेश या राज्य से बाहर निवास कर रहे अप्रवासी उत्तराखंडियों से समन्वय स्थापित कर उनकी सहायता करना है। इसके साथ ही इस सेल से राज्य के विकास में सुझाव एवं सहयोग भी लिया जायेगा।
बता दें कि प्रदेश में पूंजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए जोर लगा रही सरकार को अप्रवासी उत्तराखंडियों से बड़ी उम्मीदें हैं। दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए छह सदस्यीय विशेष सेल का गठन किया गया है।
विशेष सेल में अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, नियोजन विभाग के सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम्, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वयक सचिव शैलेश बगौली, औद्योगिक विकास विभाग के सचिव विनय शंकर पाण्डेय एवं से.नि. निदेशक सुधीर नौटियाल को शामिल किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel