उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने दी इस जिले को सौगात, ये आदेश हुए जारी, आमजन को मिलेगा लाभ…
Uttarakhand News: प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को सौगात दी है। जिसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है इस सौगात का लाभ आम जन को मिलेगा। बताया जा रहा है कि जिले में नया विद्युत वितरण मंडल स्थापित किया गया है। जिससे अब रुद्रपुर जोन में तीसरा सर्किल स्थापित किया गया है। इसको लेकर आइए जानते है उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से जारी आदेश में क्या कहा गया है।
जारी किए गए आदेश के अनुसार विद्युत परीक्षण खंड रुद्रपुर के द्वारा जल्द ही विद्युत वितरण मंडल चंपावत के अंतर्गत विद्युत प्रशिक्षण संबंधी कार्यों को निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। चंपावत में नए सर्किल खुलने के बाद फिलहाल यहां कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती को लेकर औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जिससे अब नए सर्किल खुलने के बाद लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए पिथौरागढ़ नहीं जाना होगा। इसके अलावा चंपावत क्षेत्र में बिजली की समस्याओं के समाधान को लेकर भी लोगों को आसानी होगी।
गौरतलब है कि राज्य में छोटी इकाइयों के जरिए आम लोगों की समस्याओं को दूर करने और व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कोशिश होती रही है। इस कड़ी में विभिन्न विभागों के साथ ही विद्युत विभाग में भी नए सर्किल बनने से लोगों को फायदा देने की कोशिश हो रही है।अब तक रुद्रपुर जोन में पिथौरागढ़ और रुद्रपुर दो सर्किल थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ते हुए चंपावत में नए विद्युत वितरण मंडल स्थापित किया गया है। इससे पहले पिथौरागढ़ मंडल के अंतर्गत ही चंपावत क्षेत्र को समाहित किया गया था। लेकिन अब विद्युत वितरण मंडल चंपावत को भी स्थापित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel