उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने यहां सुना PM मोदी के मन की बात का 101वां एपिसोड, कही ये बात…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 101वें एपिसोड किया। जिसमें पीएम ने जहां युवासंगम, देश के म्यूजियम, जल संरक्षण और सावरकर की जयंति पर आधे घंटे बात की। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 101वां संस्करण सुना। इस दौरान उन्होने प्रदेश की उपलब्धि बताई।
PM बोले- मेरे प्यारे देशवासियो, हम सबने एक कहावत कई बार सुनी होगी। बार-बार सुनी होगी। बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप्प पड़ जाता है। ये जल संरक्षण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 21 जून को होने वाले वर्ल्ड योगा डे की भी चर्चा की।
वहीं पीएम के कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की। हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देशभर में लोगों द्वारा सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel