उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया इस योजना का शुभारंभ, अब सवा लाख महिलाएं बनेंगी लखपति…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में महिलाओं के लिए सीएम धामी ने बड़ी योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना से प्रदेश की सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना (Chief Minister Lakhpati Didi Scheme ) की शुरुआत कर दी गई है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत सरकार ने राज्य की डेढ़ लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑफ इण्डिया ग्राउण्ड, हाथीबड़कला में आयोजित “लखपति दीदी मेला” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरूआत की है।
इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि वर्ष 2025 में जब हमारा राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष माना रहा होगा, तब तक हम अपने प्रदेश की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य करेंगे। यह प्रयास निश्चित रूप से महिलाओं के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को “लखपति दीदी“ के रूप में सम्मानित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किये गये।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में महिलाओं की इनकम की स्थिति जानने के लिए सर्वे जारी है। मौजूदा स्थितियों के अनुसार 10% महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी सालाना इनकम एक लाख या इससे अधिक है। ग्रामीण विकास विभाग की कोशिश है कि इस संख्या को बढ़ाया जाए और 2025 तक डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel