उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने दी बापू और लाल बहादुर को श्रद्धांजलि, दिया ये संदेश…
Uttarakhand News: आज देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में दोनों महासपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को संदेश भी दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश भर में आज जगह-जगह गांधी जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सीएम धामी ने गांधी पार्क पहुंचकर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि (CM Pushkar Singh Dhami Tribute Mahatma Gandhi) दी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए बापू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
