उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने दिल्ली में भरी हुंकार, एक दिन में पांच जनसभाएं की संबोधित…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम धामी बीजेपी में अपनी अलग ही छाप बना रहे है। लगातार अपने एक्शन और चुनाव प्रचार के कारण वह सुर्खियों में है। हिमाचल के बाद अब वह दिल्ली में गरजे है। सीएम ने यहां शुक्रवार को एक नहीं बल्कि पांच जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि इस चुनाव में एक ओर काम करने वाले लोग खड़े हैं, जबकि दूसरी ओर भ्रम का जाल फैलाने और झूठ की बुनियाद पर सरकार चलाने वाले लोग हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री धामी ने प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने संतनगर, बुराड़ी, सादतपुर, ब्रह़्मपुरी और यमुना विहार में आयोजित जनसभाओं में शिरकत की। जनसभाएं संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि दिल्ली का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। झुग्गी झोपड़ी, टैक्सी, रिक्शे वालों के लिए प्रधानमंत्री काम करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठी हुई आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र की योजनाएं जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की ताकत आज देवभूमि उत्तराखंड में देखने को मिल रही है। इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण दिल्ली-देहरादून के बीच बनने वाली एलीवेटेड रोड है, जिसके निर्माण से दिल्ली से देहरादून का सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए हर क्षेत्र क्षेत्र में काम कर रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली में 30 लाख से ज्यादा उत्तराखंड प्रवासी रहते हैं। उत्तराखंड प्रवासियों के ये संख्या दिल्ली में 90 से 110 नगर निगम सीटों पर जीत हार तय करती है। इसलिए दिल्ली में उत्तराखंड के नेताओं की बड़ी डिमांड है। इसलिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel