उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी अचानक पहुंचे दिल्ली, कल होगी महत्वपूर्ण बैठक, पढ़ें…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने से मची सियासी हलचल के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक दिल्ली पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी शुक्रवार देर शाम चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे है। सीएम का ये दौरा कई मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए बताते है क्या है सीएम का दिल्ली कार्यक्रम..
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी नई दिल्ली में शनिवार को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। राष्ट्रपति भवन के कल्चर सेंटर में यह बैठक होगी। इसके बाद रविवार को सीएम सुबह 9.30 बजे नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक में सम्मिलित होंगे।
बताया जा रहा है कि नीति आयोग की बैठक में सीएम धामी उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों के लिए पृथक नीति निर्धारण के विषय को प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री सोमवार को वह केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वह उत्तराखंड के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर बात करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel